उत्तराखंड: सास, बीबी का गला रेता, आरोपी फरार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/जसपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के जसपुर में रविवार को एक सिर फिरे ने अपनी पत्नी व बुजुर्ग सास का गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस जांच में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जसपुर के नत्था सिंह मोहल्ला में शनिवार रात व रविवार सुबह के मध्य घटी है। पुलिस को रविवार को मोहल्ले के लोगों ने हत्याकांड की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहंुची तो घर का दरवाजे पर ताला लटका हुआ मिला। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो सन्न रह गयी।

यहां दो कमरों में अलग अलग जयंती देवी व निशु के शव पड़े थे। हत्या का आरोप सोनू पर है। आरोप है कि सोनू हत्या करके बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। यह भी पता चला है कि आरोपी आये दिन घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था। निशु से उसकी दूसरी शादी थी।
पहली पत्नी से उसके इसी व्यवहार के कारण तलाक हो चुका था। यह भी पता चला है कि शनिवार रात को भी परिवार में झगड़ा हुआ और अनुमान लगाया जा रहा है कि उसी के बाद आरोपी ने पाटल से अपनी पत्नी और सास का गला रेत दिया। इस घटना के बाद काशीपुर के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह व अन्य अधिकारियों मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News