हल्द्वानी। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर नगर निगम टीम ने मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में आज शहर में शौचालयों के निरीक्षण के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कई जगह अतिक्रमण देखने में आया, जिसे नगर निगम टीम ने हटाया। साथ ही मुख्य नगर आयुक्त उपाध्याय ने महिला चिकित्सालय के सामने स्थित मेडिकल स्टोरो के स्वामियों द्वारा अपने काउंटर को अत्यधिक आगे बढ़ने पर चेतावनी दी और आगे को काउंटर ना रखने की हिदायत दी। इसके साथ ही एक निष्क्रिय वाहन में संचालित अंडे व्यवसाय को भी नगर निगम टीम ने हटाया और वाहन ज़प्त किया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221119-WA0026-1024x438.jpg?v=1668848017)
मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर आज शहर के शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई एवं शौचालयों की मरम्मत और पुनः निर्माण के कार्य को 1 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मीरा मार्ग के दुकान स्वामियों द्वारा नालियों पर किए गए अतिक्रमण पर मुख्य नगर आयुक्त उपाध्याय ने दुकान स्वामियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही। अन्यथा अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नगर निगम अपने स्तर से अतिक्रमण को हटाएगा जिसकी जिम्मेदारी दुकान स्वामियों की स्वयं होगी।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)