जनरल रावत के योगदान को हमेशा याद रखेगा देश- बल्यूटिया

जनरल रावत के योगदान को हमेशा याद रखेगा देश- बल्यूटिया

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। काठगोदाम पॉलीशीट स्थित इंस्पिरेशन कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में शुक्रवार को दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 11 अन्य सैन्य कर्मियों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखा गया तथा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Advertisement

जनरल रावत के योगदान को हमेशा याद रखेगा देश- बल्यूटिया

कॉलेज के निदेशक दीपक बल्यूटिया ने कहा कि जनरल रावत हम सब का गौरव थे। वह हमारे लिए हमेशा एक मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत के रूप में रहेंगे। उनका असामयिक निधन होना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। बल्यूटिया ने कहा कि सेना और देश के प्रति जनरल रावत का जुझारूपन उनके सेवा मेडल शौर्य गाथा का प्रतीक हैं। कॉलेज की छात्रा नेहा पॉल और अंकुर प्रकाश ने जनरल रावत की जीवनी पर प्रकाश डाला। संचालन नीरज कांडपाल ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव संजय जैन, प्राचार्य डॉक्टर सीमा धानिक, डॉ गायत्री मठपाल, रूपा पालीवाल, नीरज कांडपाल, जीवन तिवारी, हरीश रावत, गौरव बल्यूटिया,मनोज बल्यूटिया, पियूष बल्यूटिया, वीरेंद्र सिंह जग्गी आदि मौजूद रहे।

जनरल रावत के योगदान को हमेशा याद रखेगा देश- बल्यूटिया

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News