व्यापारी ने दिया ईमानदारी का परिचय

हल्द्वानी। बनबसा से हल्द्वानी आई अध्यापिका का जेवरातों व कीमती समान से भरा बैग रोडवेज बस स्टेशन में छूट गया। इस दौरान मंगल पड़ाव निवासी विजय गुप्ता को वह बैग मिला और उन्होंने ईमानदारी का परिचय देकर उसे लेकर एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे। 

Advertisement

एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने बैग के स्वामी का पता कर अध्यापिका अरूणा को बैग सौंप दिया। बैग में ब्रेसलेेट, अंगूठी, कान के झूमके व अन्य महत्वपूर्ण सामग्री थी। अध्यापिका ने अपना खोया बैग वापस पाकर नैनीताल पुलिस का आभार जताया। 

Read more

Local News