Sunday, August 9, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न, 18,146 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
January 12, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न, 18,146 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
Share the news

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी का दशम दीक्षांत समारोह सोमवार को अत्यंत गरिमामय और भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ते हुए कुल 18,146 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा स्तर की उपाधियाँ प्रदान की गईं, जबकि छह शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ शोभायात्रा, राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार, शोध गतिविधियों, नवाचारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इसके उपरांत कुलाधिपति द्वारा विधिवत उपाधि वितरण की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 28 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा चार विद्यार्थियों को प्रायोजित स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के छह शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉

एसएसपी कार्यालय में कथित अभद्रता पर सुरेश भट्ट का हमला, बोले- लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

एसएसपी कार्यालय में कथित अभद्रता पर सुरेश भट्ट का हमला, बोले- लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

August 9, 2026
खड़गे की हल्द्वानी रैली से होगा चुनावी शंखनाद, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

खड़गे की हल्द्वानी रैली से होगा चुनावी शंखनाद, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

August 7, 2026
कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने मेला कंट्रोल रूम से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

कांवड़ यात्रा पर हाई अलर्ट: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने मेला कंट्रोल रूम से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

August 7, 2026
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हल्द्वानी में हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स को मंजूरी, पशुपालकों, श्रमिकों और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: हल्द्वानी में हाईकोर्ट कॉम्प्लेक्स को मंजूरी, पशुपालकों, श्रमिकों और खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

August 7, 2026

वहीं विश्वविद्यालय के आईसीटी अनुभाग द्वारा तैयार किए गए ‘हैलो हल्द्वानी’ रेडियो ऐप के लिए अभियंता विनीत पौरियाल को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की नवनिर्मित ‘शौर्य दीवार’, हिंदी वेबसाइट, ‘प्रगति के सोपान’ तथा त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का भी लोकार्पण किया गया। पीएचडी एवं स्वर्ण पदक प्राप्त विद्यार्थियों के साथ कुलाधिपति ने समूह फोटोग्राफ भी कराया। अध्यक्षीय उद्बोधन में महामहिम कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को अपनाते हुए निरंतर सीखते रहने का संदेश दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा कारागारों, सेना, आईआईटी रुड़की सहित विभिन्न संस्थानों के साथ किए गए शैक्षणिक समझौतों को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। दीक्षांत समारोह में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव द्वारा आभार ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Previous Post

गोला बायपास पर तेज रफ्तार कैंटर पलटा, सड़क पर मचा हड़कंप, चालक फरार

Next Post

पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से तबादले

Next Post
पुलिस में फेरबदल, उप निरीक्षकों के तबादले

पुलिस विभाग में तत्काल प्रभाव से तबादले

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In