गौला बैराज में डूब रहे व्यक्ति को बचाव कार्य के दौरान नैनीताल पुलिस को अलविदा कह गए उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह, नम आंखों से एसएसपी नैनीताल के साथ जनपद के सभी अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

गौला बैराज में डूब रहे व्यक्ति को बचाव कार्य के दौरान नैनीताल पुलिस को अलविदा कह गए उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह, नम आंखों से एसएसपी नैनीताल के साथ जनपद के सभी अधिकारी व पुलिस कर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट द्वारा होली में ड्यूटी के दौरान अपना जीवन न्यौछावर करने वाले उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह के पार्थिव शरीर को हल्द्वानी कोतवाली स्थित प्रांगण में सुसज्जित सेरेमोनियल गार्द के साथ शोक सलामी देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपनिरीक्षक अमर पाल सिंह प्रभारी मल्ला काठगोदाम चौकी के पद पर नियुक्त थे।

Advertisement

आपको बता दें कि कल शाम के समय ड्यूटी के दौरान गौला बैराज में डब रहे एक व्यक्ति को जल पुलिस के साथ बचाव कार्य करते हुए अचानक नदी के भवर में फंसकर डूब गए और सांसें थम गई। नैनीताल पुलिस ने अपना एक प्यारा साथी खो दिया। जनपद का संपूर्ण पुलिस बल इस अपूर्ण क्षति पर शोकाकुल है। एसएसपी नैनीताल के साथ अन्य सभी अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने शोक समारोह के दौरान अत्यंत दुख व संवेदनाएं प्रकट की तथा उपनिरीक्षक के परिवार को दिलासा देते हुए पुलिस परिवार की ओर से हर संभव मदद करने के लिए भी आश्वस्त किया गया।

शोक समारोह के दौरान हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, रिचा सिंह सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त हल्द्वानी, भूपेंद्र सिंह धौनी सीओ हल्द्वानी, प्रमोद कुमार शाह सीओ भवाली, नितिन लोहनी सीओ ऑपरेशंस, हरेंद्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के साथ जनपद के अन्य प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News