एसएसपी नैनीताल पंकज ने दी जनपद वासियों नव वर्ष की शुभकामनाएं, की यह अपील

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने की 31 दिसंबर की विदाई तथा नव वर्ष 2022 के स्वागत कार्यक्रम के आयोजन पर जनता से अपील।

  1. जनपद नैनीताल की सम्मानित जनता को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं।
  2. कृपया आप सभी इन कार्यक्रमो के आयोजन के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कोविड–19 omicronओमिक्रोन वेरिएंट के संबंध में जारी किए गए सुरक्षा मापदंडों का अवश्य पालन करें।
  3. कोविड–19 के निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।
  4. जनपद नैनीताल के सभी सार्वजनिक स्थलों, महवपूर्ण दार्शनिक स्थानों तथा चौराहों पर नैनीताल पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24*7 निगरानी की जा रही है।
  5. जगह–जगह पर पुलिस की मोबाइल तथा स्टेटिक टीमें लगाई गई हैं।
  6. कृपया किसी भी अप्रिय तथा अपराधिक घटनाओं के घटित होने पर तत्काल जनपद पुलिस की हेल्पलाइन न०–dail 112 तथा पुलिस जिला नियंत्रण कक्ष–05942–235847 पर संपर्क करें।
  7. 31 दिसंबर फेस्टिवल तथा नव वर्ष स्वागत समारोह के दौरान शराब पीकर हुडदंग मचाने, अपराधिक गतिविधिया करने तथा सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा वैधानिक व दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

एसएसपी ने कहा कृपया आप सभी नव वर्ष 2022 के आगमन के स्वागत कार्यक्रमो के दौरान कॉविड–19 बेहवीयर तथा सभी सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए सुरक्षित वातावरण बनाएं। सभी सम्मानित जनता को नैनीताल पुलिस की ओर से नव वर्ष 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी का नववर्ष मंगलमय हो।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News