सपाइयों ने पार्टी प्रत्याशी शोएब के समर्थन में मतदान करने की अपील, दर्जनों युवाओं ने ली सपा की सदस्यता

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के 59 विधानसभा हल्द्वानी से प्रत्याशी शुएब अहमद के पक्ष में मतदान के लिए सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। शुक्रवार को भारी बारिश के बावजूद भी सपा कार्यकर्ताओं का हौंसला इतना बुलंद था कि उन्होने राजपुरा क्षेत्र समेत विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसम्पर्क किया और शुएब अहमद के पक्ष में आगामी 14 फरवरी को मतदान की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे के नेतृत्व में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क करते हुए लोगों को बताया कि भाजपा-कांग्रेस ने देवभूमि की जनता को बेवकूफ ही बनाया है। बारी-बारी से यह दोनों पार्टियां सत्ता में रहीं लेकिन एक ने भी देवभूमि के विकास के प्रति कोई प्लानिंग नहीं बनाई। हल्द्वानी विधानसभा सुनियोजित विकास की बाट जोह रहा है। उन्होने हल्द्वानी से विधायक प्रत्याशी शोएब अहमद को इस बार विधायक बनाने की अपील की।

सपाइयों ने पार्टी प्रत्याशी शोएब के समर्थन में मतदान करने की अपील, दर्जनों युवाओं ने ली सपा की सदस्यता

वही इंदिरा नगर, नई बस्ती, उजाला नगर एवं बनभूलपुरा के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और समाजवादी पार्टी के विधानसभा के प्रत्याशी शोएब अहमद के हाथों को मजबूत किया। समाजवादी पार्टी ग्रहण करने वालों में अनवर भाई, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद फैजान, रियाज अहमद, सोहेल अहमद, फराज अहमद, इस्लाम अहमद, मोहम्मद असलम, समीर खान, आशु, नईम अहमद, जीशान भाई, रेहान भाई, तबरेज, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद गुफरान, मकसूद, मुशीर, अमन, आशु, आवेश, तैमूर, मोहम्मद जावेद, इशरत अली, इंतजार, सुभान भाई, अरबाज अहमद, सोनू, गुफरान अहमद, मुस्तफा अहमद ने सदस्यता ली।

सपाइयों ने पार्टी प्रत्याशी शोएब के समर्थन में मतदान करने की अपील, दर्जनों युवाओं ने ली सपा की सदस्यता

इधर दूसरी तरफ खानचंद मार्केट से आए यूथ कांग्रेस के महासचिव गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सचिन कश्यप मोंटू, गोल्डी शैलेश कुमार उर्फ लल्ला, यूथ उपाध्यक्ष सुरेश दिवाकर, पंकज गुप्ता, नीरज आर्य, पवन अधिकारी, सुनील सिंह बिष्ट, अनिल सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, संगीता सिंह बिष्ट, राधा सिंह बिष्ट, चंदा सिंह बिष्ट आदि ने शोएब अहमद को अपना समर्थन दिया और समाजवादी पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपाइयों ने पार्टी प्रत्याशी शोएब के समर्थन में मतदान करने की अपील, दर्जनों युवाओं ने ली सपा की सदस्यता

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जियाउद्दीन कुरैशी, जिला अध्यक्ष डिंपल पांडे, जिला मीडिया प्रभारी शाहिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, युवजन सभा प्रदेश सचिव अनम मलिक, जुनेद मिकरानी, मुलायम यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव वसीम सिद्दीकी, युवजनसभा नगर अध्यक्ष मोहम्मद इकराम, इरशाद हुसैन, निर्मला आर्य, हिना यादव, उमेश राणा, सिकंदर, राजेश आर्य, शिवम सिरोही आदि मौजूद रहे ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News