लखनऊ/हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी की कमान सौंपी गयी है। सपा के लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में गुरुवार को अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष बनाये जाने की घाेषणा की गयी। सपा केे महासचिव और निर्वाचन अधिकारी प्रो. रामगोपाल यादव ने अखिलेश को सर्वसम्मति से पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की।
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सम्मेलन में पुनः अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी उत्तराखण्ड के साथियों के साथ बधाई दी। बधाई देने वालों में अतुल शर्मा, अरविन्द यादव, चंद्रशेखर यादव,विक्की खन, आर.के.पाठक, संजय मल, शकील अंसारी,सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।