हल्द्वानी। डेंगू मच्छर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड नं0 37 में पार्षद विद्या देवी के सहयोग से एक शिविर का आयोजन किया। कैम्प में लगभग 102 लोगो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

कैम्प को डॉ अरविंद पाठक, राजेन्द्र सिंह मनराल (स्वास्थ्य पर्यवेक्षक), फार्माशिष्ट दीपक, सुनीता नगरकोटी, आशा कार्यकत्री विनीता आर्य, इंदिरा आर्य, आँगनबाडी कार्यकत्री भैरवी जोशी ने अपना सहयोग दिया।
