रिपोर्टर- अरक़म सिद्दीकी
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम सँयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्या के निवास स्थान हल्द्वानी में मिला और रोडवेज कर्मचारियों के वेतन/विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण सम्बंध में मिला।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने सबसे पहले परिवहन मंत्री का कल निगम को मिले 34 करोड़ की धनराशि मिलने पर आभार जताया।
जिससे निगम कर्मचारियो को माह जून तक का वेतन देने का रास्ता साफ हो गया।
मोर्च के पदाधिकारियों ने परिवहन मंत्री को एक सूत्रीय ज्ञापन पेरित किया, जिससे 2968 विशेष श्रेणी के चालक/परिचालक/कार्यशाला कर्मचारियो को विभाग में नियमित किया जाय, जिससे इन्हें विभाग में 16 वर्ष से अधिक होने के बावजूद अभी तक ये कर्मचारी कम वेतन में नियमितीकरण की आशा लिये इस विभाग में अपनी निष्ठा से काम कर रहे है।
परिवहन मंत्री आर्य ने मोर्चों के पदधिकारियो को बताया की सरकार कई राज्यो द्वारा किये गये विशेष श्रेणी/संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण किये गये है, उनका आंकलन कर रहे है और हमारा प्रयास इन सभी कर्मचारियो को नियमितीकरण करना है।
मोर्चे में रोडवेज कर्मचारी यूनियन, उत्तराँचल रोडवेज मज़दूर संघ, एस सी/एस टी श्रमिक संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
मिलने वालों में कमल पपनै, अशोक चौधरी,बालकृष्ण शर्मा,हरीश आर्या, किशन राम आर्या, के पी सिंह,जितेंद्र कुमार,नवनीत कपिल, रामप्रीत यादव मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें