उत्तराखंड में पुलिस ने बरामद किये अवैध अस्त्र

उत्तराखंड में पुलिस ने बरामद किये अवैध अस्त्र

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा में पुलिस ने एक घर में दबिश देकर आधे दर्जन अवैध शस्त्र बरामद किये हैं। आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। उधमसिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा पुलिस को सूचना मिली कि गुलाब का मजरा रम्पुराकाजी में एक व्यक्ति अवैध शस्त्रों को बेचने का धंधा करता है। इसके बाद पुलिस ने इस की पुष्टि की तहकीकात की।

उत्तराखंड में पुलिस ने बरामद किये अवैध अस्त्र

मामला सही पाये जाने पर दस पुलिस कर्मियों की एक टीम ने आरोपी रूढ़ सिंह उर्फ रूडिया पुत्र बूढ़ सिंह के आवास पर मंगलवार रात को दबिश दी। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा लेकिन उसके घर से छह अवैध अस्त्र बरामद हुए। इनमें 12 व 15 बोर के पांच तमंचे व एक बंदूक के अलावा कुछ जिंदा कारतूस शामिल हैं। केलाखेड़ा के थाना प्रभारी भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News