उत्तराखंड में डॉक्टर के ट्रांसफर मामले की जांच के आदेश

उत्तराखंड में डॉक्टर के ट्रांसफर मामले की जांच के आदेश

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ निधि उनियाल के अल्मोड़ा मेडिकल कालेज संबद्धीकरण तथा उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की खबरों पर संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से इस आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू को निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ संधू ने अपर मुख्य सचिव मनीषा पवार को उपरोक्त प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News