![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220407-WA0007-585x1024.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने अवैध बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।
नैनीताल पुलिस के अनुसार तल्लीताल पुलिस की ओर से शहर से दस किमी दूर रूसी बाईपास पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रूसी बाईपास पुल के पास अल्टो कार में सवार हिन्देश्वर मोमी निवासी वामदेबपुर धमोला, कालाढूंगी की कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो कार में एक अवैध बंदूक (पोनिया) व तीन जिंदा कारतूस पाये गये।
आरोपी के पास से कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। तल्लीताल के थाना प्रभारी रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/1649303899995.jpg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)