Monday, July 27, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
April 9, 2022
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Share the news

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जिले की रामनगर पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्यों को दिल्ली व नोएडा से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। नैनीताल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल 18 जनवरी को रामनगर के हरिपुर छोई के रहने वाले रमेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि विदेश भेजने के नाम पर कुछ लोगों ने उससे 53.32 लाख रुपये हड़प लिये। इसके बाद पुलिस ने राजीव, दिनेश कुमार, जोगेन्द्र कुमार, अमरजीत व अतुल, निशांत अरोरा व राजकुमार कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सावर सिंह को पिछले महीने सात मार्च को गिरफ्तार कर लिया था।

कल शुक्रवार को रामनगर पुलिस को सफलता हाथ लगी और पुलिस ने गिरोह के दो और सदस्यों नितिन श्रीवास्तव उर्फ दिनेश निवासी 15/25 कमालपुर, कमल विहार पश्चिमी, संतनगर, बुराड़ी, दिल्ली हाल निवासी 78, गली नंबर-2, भरत बिहार, ककरौला, द्वारका, सैक्टर-14, उत्तरी दिल्ली व राजीव निवासी बंथरा उर्फ नगला जैतीपुर, तहसील तिलहर, शाहजहांपुर हाल निवासी सेक्टर-62, वजीदपुर, फोर्टिस अस्पताल के पास, नोएडा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 13 पासपोर्ट, 10 एटीएम कार्ड, एक कनाडा का वीजा व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में जो तथ्य हाथ लगे वह चौंकाने वाले हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अभी तक 100 से अधिक लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार बना चुका है। आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी हैं और वह योजनाबद्ध तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

यह भी पढ़ें 👉

एसटीएच की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा जनाक्रोश, सौंपा ज्ञापन

एसटीएच की बदहाल व्यवस्थाओं पर फूटा जनाक्रोश, सौंपा ज्ञापन

July 25, 2026
एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले

July 25, 2026
वायरल बयान देने वाला कांस्टेबल शेर सिंह पहले ही निलंबित, आईजी बोलीं– आपराधिक इतिहास भी रहा, होगी सख्त कार्रवाई

वायरल बयान देने वाला कांस्टेबल शेर सिंह पहले ही निलंबित, आईजी बोलीं– आपराधिक इतिहास भी रहा, होगी सख्त कार्रवाई

July 24, 2026
उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

उरेडा परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई

July 24, 2026

पुलिस के अनुसार आरोपियों की ओर से पहले फर्जी आईडी के माध्यम से फेसबुक पर कनाडा भेजने के लिये विज्ञापन दिया जाता था। आरोपी इसमें मोबाइल नंबर भी डालते थे। इसके बाद ग्राहकों को ठगने का सिलसिला शुरू हो जाता था। विज्ञापन में साफ साफ लिखा होता था कि पहले कोई पैसा नहीं, वीजा मिलने के बाद भगुतान करें। आरोपी अपनी पहचान छिपाये रखते थे और फर्जी नाम से पूरा कारोबार करते थे।
इससे लोग इनके झांसे में आ जाते थे और मोबाइल नंबर पर फोन करते थे। इसके बाद आरोपी उन्हें अपने जाल में फंसा लेते थे। गिरोह के सदस्य पहले उनके पासपोर्ट की स्कैन कॉपी मंगाते थे। फिर कुछ दिन बाद दिल्ली बुलाकर उनसे मूल प्रति ले लेते थे। लोगों को भरोसा दिलाने के लिये उन्हें दिल्ली की सैर भी करायी जाती थी। जब लोग पूरी तरह से इन पर विश्वास कर लेते तो फिर उन्हें कनाडा में होटल में नौकरी देने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र, वीजा की प्रति व अन्य दस्तावेज भेज दिये जाते। साथ ही पांच दिन के अंदर फर्जी खातों में पूरी रकम ले ली जाती।

आरोपियों की ओर से खाते खोलने के लिये उप्र व बिहार से लड़कों को बुलाकर फर्जी आईडी से खाते खुलवाये जाते थे। पैसे मिलने के बाद मोबाइल व सिम तोड़ कर फेंक देते थे। गिरोह का सरगना साबर सिंह लूटी गयी रकम का 80 प्रतिशत अपने पास रखता था और 20 प्रतिशत अन्य सदस्यों को बांट देता था। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी अभी तक वह 100 लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। सरगना सावर सिंह ने शिकायतकर्ता रमेश चंद्र से 53,32,996 रुपये की राजीव के नाम से फर्जी खाते में मंगवायी थी। इस गिरोह के सदस्य रामनगर भी घूम कर गये हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Previous Post

उत्तराखंड सड़क हादसे में दो की मौत, 10 घायल

Next Post

नैनीताल में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

Next Post
नैनीताल में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

नैनीताल में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In