सूचना:- पहाड़ जाने वाले यात्री ध्यान दे, आगामी 11 से 14 नवंबर तक यह सड़क रहेगी बंद

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलुवा सफाई होने के कारण आगामी 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।

अधिशासी अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग सुनील कुमार ने बताया कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलुवा आया है जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है, इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलुवा हटाना अति आवश्यक है।

उन्होनेे जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल से खैरना से काकडीघाट के बीच मलुवा सफाई हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु बन्द करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मलुवा हटाने हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक मार्ग को सम्पूर्ण बन्द रखने की स्वीकृति दी। यह राष्टीय राजमार्ग 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक खुला रहेगा जबकि अब 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक बन्द रहेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News