हल्द्वानी। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के बाद से शहर में सफाई व्यवस्था ठप हो गई है। तो वही निगम प्रशासन ने आज आउटसोर्स के कर्मचारियों के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का काम किया। इसी बीच मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नगर निगम से अनुबंधित संस्थान मैजिक जिनी स्मार्टटेक सोल्यूसंस लिमिटेड को नोटिस दिया है।

नोटिस में मुख्य नगर आयुक्त ने कहा कि आज 25 नवंबर को प्रातः की पारी से आपके कूड़ा वाहनों द्वारा नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के साथ किये गए अनुबंध के अनुसार नगर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है जिससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मुख्य नगर आयुक्त ने आदेशित करते हुए कहा की आप तत्काल नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के साथ किये गए अनुबंध के अनुसार नगर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा इस नोटिस का अनुपालन न किये जाने पर आपके साथ किया गया अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा।

इधर वार्ड नं0 23 के पार्षद मेहबूब आलम ने महापौर एवं मुख्य नगर आयुक्त को पत्र लिखते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की गई है। जिससे शहर में महामारी फैलने का डर बना है। उन्होंने कहा कि मैं नगर निगम हल्द्वानी का सफाई कार्य मे सहयोग प्रदान करने के लिए अपना समर्थन देता हूँ। जिससे कि किसी भी प्रकार की महामारी को फैलने से रोका जाए।