
हल्द्वानी। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों को कूड़ा उठाने के लिए सडक़ पर उतर पड़ा। वहीं सफाई कर्मचारी नगर निगम प्रांगण में धरने पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने मेयर व नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि नौ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज शुक्रवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। बीते गुरुवार को उनकी नगर निगम प्रशासन से वार्ता हुई लेकिन वार्ता विफल रही।

तो वही नगर निगम हल्द्वानी के तमाम सफाई कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त मोर्चे के बैनर तले कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया था। इधर नगर निगम प्रशासन ने सुबह से ही वाहनों में कूड़ा उठाना शुरू कर दिया। इस बीच नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा वाहन चलाकर कालाढूंगी रोड, मुखानी, नैनीताल रोड आदि क्षेत्रों में दुकानों से कूड़ा एकत्र किया। उनके साथ वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कांडपाल भी मौजूद थे।


मुख्य नगर आयुक्त
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम
इस बीच नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की सफाई के लिए वह प्रतिबद्ध हैं, इसी के तहत कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर भर में 20 वाहनों के जरिए कूड़ा उठाया गया है, इन्हें आउटसोर्स वाले चालक चला रहे थे। नगर आयुक्त ने बताया कि जिन स्थानों पर कूड़ा एकत्र किया जाता है, वहां से भी कूड़ा उठाया जाएगा।
