विधायक गहतोड़ी ने विस अध्यक्ष भूषण को सौपा अपना इस्तीफा, सीएम धामी के लिए चंपावत सीट खाली

विधायक गहतोड़ी ने विस अध्यक्ष भूषण को सौपा अपना इस्तीफा, सीएम धामी के लिए चंपावत सीट खाली
विधायक गहतोड़ी ने विस अध्यक्ष भूषण को सौपा अपना इस्तीफा, सीएम धामी के लिए चंपावत सीट खाली

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/देहरादून। चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे।

विधायक गहतोड़ी ने विस अध्यक्ष भूषण को सौपा अपना इस्तीफा, सीएम धामी के लिए चंपावत सीट खाली

विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा। इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News