देहरादून। पुलिस महकमे में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 21 अप्रैल 2026 को विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।







