तेंदुए ने महिला को मौत के घाट उतारा

तेंदुए ने महिला को मौत के घाट उतारा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत में सोमवार को तेंदुए ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद जहां क्षेत्र में दहशत का माहौल है वहीं वन विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। घटना जनपद मुख्यालय से कुछ दूरी पर बसे ढकना बडोला गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव की महिलायें जंगल में घास लेने के लिये गयी हुई थीं। इसी दौरान तेंदुए ने रमेश सिंह की पत्नी मीना पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर दूर ले गया। इससे महिलाओं में चीख पुकार मच गयी।

महिलाओं की चीख पुकार सुनकर लोग जंगल की ओर भागे। शोरगुल सुनकर तेंदुआ महिला का शव को छोड़ कर भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर वन विभाग व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना के बाद जहां क्षेत्र में दहशत को माहौल व्याप्त है वहीं वन विभाग के खिलाफ रोष भी व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। तेंदुआ पहले भी लोगों पर हमला कर चुका है। लोगों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News