![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220416-WA0010-585x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220410-WA0005-934x1024.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। उत्तराखण्ड एंटी करप्शन के नम्बर 1064 पर मिली शिकायत के बाद सक्रिय हुई राज्य पुलिस के सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस सेक्शन) टीम ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता (जेई) को 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वह यह रिश्वत नये बिजली कनेक्शन लगाने के बदले मांग रहा था।
विजिलेंस प्रवक्ता ने शनिवार बताया कि 12 अप्रैल को शिकायतकर्ता द्वारा हैल्प लाईन न0 1064 एंटी करप्शन पर उप शिकायत दर्ज करायी। शिकायर्ता ने बताया कि उसने हरिद्वार स्थित नये मकान के घरेलू विद्युत कनैक्शन हेतु इसी वर्ष 06 जनवरी को कनखल बिजली घर में आवेदन किया गया था। इसके बाद, वह इस सम्बन्ध में सम्बंधित बिजली घर (पावर हाउस) जाकर उप खण्डीय अधिकारी (एसडीओ) जेई संदीप कुमार शर्मा से मिला। जिन्होंने कनेक्शन प्रक्रिया के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता को बताया। काफी दिनों बाद भी, कनैक्शन न होने पर वह पुनः जेई श्री शर्मा से मिला। तब जेई ने शिकायतकर्ता से कनेक्शन के लिये सरकारी फीस के अलावा बीस हजार रूपए की मांग की।
शिकायतकर्ता ने यह राशि देने में असमर्थता जताई। इसके बाद अनेक बार सम्पर्क करने पर जेई शर्मा 20 हजार रुपये मांगता रहा। परेशान शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर 1064 की टीम द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच की। आरोप प्रथम दृष्टया सही पाते हुये आज ट्रैप टीम ने अभियुक्त संदीप कुमार शर्मा, निवासी-26 डीवीसी कालोनी, मालसी, देहरादून, हाल उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) विद्युत वितरण उपखण्ड, जगजीतपुर कनखल, जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 20,000/-उत्कोच धनराशि ग्रहण करते हुये विद्युत वितरण उपखण्ड कार्यालय, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार से सरकारी स्वतन्त्र गवाहान के समक्ष रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)