है राम- डंडे से पीटकर की मां की हत्या

है राम- डंडे से पीटकर की मां की हत्या

–किसी बात पर हुई बहस, मां ने समझाया तो डंडे से मारा

–हत्या के बाद फरार हो गया था बेटा, पुलिस ने लौसरी गांव से पकड़ा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देवाल। ब्लॉक के मानमती गांव में एक बेटे ने अपनी मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। किसी बात पर मां के समझाने पर बेटे को गुस्सा आ गया और उसने अपनी मां को डंडे से पीटकर मार डाला। राजस्व पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया। राजस्व पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

कलम राम (27) पुत्र मेहरवान राम घेस गांव में मजदूरी करता है। 26 तारीख को वह घेस से अपने गांव पहुंचा। 27 जनवरी की शाम पांच बजे किसी बात पर कलम राम की अपनी मां चंपा देवी से बहस हो गई। मां ने उसे समझाया तो कलम राम को गुस्सा आ गया और वह मां को डंडे से मारने लगा। कलम राम ने इतना मारा कि चंपा देवी कीघटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घटना के समय कलम राम की तीन साल की बेटी व भाई की पत्नी उर्मिला देवी घर में थी। मां की हत्या करने के बाद कलम राम घर फरार हो गया था। शनिवार को राजस्व पुलिस ने कलम राम को लौसरी गांव के पास दबोचा।

है राम- डंडे से पीटकर की मां की हत्या

नायब तहसीलदार अर्जुन बिष्ट ने बताया कि कलम राम के भाई की पत्नी उर्मिला देवी की ओर से दी गई तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को शनिवार को लौसरी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल व कोरोना जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News