मां के साथ जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही मासूम डंपर की टक्कर में घायल

मां के साथ जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही मासूम डंपर की टक्कर में घायल

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/लालकुआं। लालकुआँ में अपनी माँ के साथ जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही मासूम को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे मासूम बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लालकुआँ के घोड़ानाला श्रमिक बस्ती निवासी सुभाष राय की छह वर्षीय मासूम ममता राय अपनी मां के साथ जंगल में लकड़ी लेने गयी थी। वापस घर लौटते वक्त सुभाष नगर पुलिस चेक पोस्ट के पास किच्छा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे मासूम दूर छिटक गयी और उसके दोनों पैर बुरी तरह जखमी हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

मां के साथ जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही मासूम डंपर की टक्कर में घायल

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News