Monday, September 21, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की विश्व कप के इतिहास की दूसरी बड़ी जीत

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
November 2, 2023
in खेल
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की विश्व कप के इतिहास की दूसरी बड़ी जीत
ख़बर शेयर करें -

एजेंसी/मुबंई। मोहम्मद शमी (18 रन पर पांच विकेट) और मोहम्मद सिराज ( 16 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी की बदौलत भारत ने श्रीलंका को 302 रन से रौंद कर विश्व कप में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये आठ विकेट पर 357 रन बनाये जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी पारी ओवर के खेल में 55 रन पर सिमट गयी। रनो के लिहाज से श्रीलंका की यह अब तक की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। श्रीलंका को इससे पहले जनवरी में भारत ने 317 रन से हराया था जो एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी हार थी। मौजूदा विश्व कप में इससे पहले 25 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हराया था जिसके बाद श्रीलंका सबसे बड़े अंतर से हारने वाली टीम बनी है। शुभमन गिल (92) और विराट कोहली (88) के बीच 189 रन की साझीदारी के बाद श्रेयस अय्यर (82) की आतिशी पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 357 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में श्रीलंका की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गयी। श्रीलंका के आठ विकेट 29 रन पर गिर चुके थे मगर महेश थीक्षणा (12 नाबाद) और कसुन रजिथा (14) ने नौवें विकेट के लिये 20 रन जोड़ कर श्रीलंका को दुनिया में सबसे कम स्कोर करने और सबसे बड़े अंतर से हार झेलने वाली टीेम बनने के दंश से बचा लिया।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की विश्व कप के इतिहास की दूसरी बड़ी जीत

श्रीलंका के तीन बल्लेबाज अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हुये जो कि एक रिकार्ड है। वैसे पांच बल्लेबाज अपना खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गये जबकि दो बल्लेबाज सिर्फ एक रन का योगदान दे सके। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा (4) का बल्ला अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर आज खामोश रहा। वह पारी की दूसरी गेंद पर ही मदुशंका काे अपना विकेट थमा बैठे। बाद में गिल और कोहली ने श्रीलंका के गेंदबाजों की धुनायी करते हुये तेजी से स्कोरबोर्ड को चलाया मगर गिल नर्वस नाइंटी का शिकार बने। उनकी एक और बेहतरीन पारी का अंत मदुशंका की एक शानदार गेंद पर हुआ जब वह आउट कटर गेंद को खेलने के प्रयास में विकेट के पीछे लपके गये। गिल ने अपनी 92 गेंद की पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाये।
गिल का विकेट गिरने से खचाखच भरे स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों की मायूसी अभी दूर भी नहीं हुयी थी कि मदुशंका ने कोहली के रूप में एक और बड़ा विकेट झटक कर दर्शक दीर्घा के सन्नाटे को और लंबा कर दिया।

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की विश्व कप के इतिहास की दूसरी बड़ी जीत

विश्व कप में यह दूसरी बार है जब कोहली 80 का आंकड़ा पार करने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे हैं। महान सचिन तेंदुलकर के 49 एक दिवसीय शतकों की बराबरी करने के लिये उनका इंतजार फिलहाल बढ़ गया है। श्रेयस अय्यर ने हालांकि धुआंधार बल्लेबाजी करते हुये श्रीलंका के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। उन्होने मात्र 56 गेंदों की पारी के दौरान दो चौके और छह छक्के लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुबंइया बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव का शो भी आज फ्लाप रहा। वे अपने प्रशंसकों के सामने दो चौके ही लगा सके और 12 रन बना कर पवेलियन लौट गये। रविन्द्र जडेजा (35) ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया और रन चुराने के चक्कर में वह अपना विकेट गंवा बैठे। श्रीलंका के मदुशंका (80 रन पर पांच विकेट) लेकर सबसे असरदार गेंदबाज रहे। दुष्मांता चमीरा ने केएल राहुल का विकेट झटका। जडेजा के अलावा शमी भी रन आउट करार दिये गये।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

भारत बना टी-20 का बादशाह, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार विश्वकप पर कब्जा

भारत बना टी-20 का बादशाह, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार विश्वकप पर कब्जा

March 8, 2026
भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा

February 15, 2026
38वें राष्ट्रीय खेल: मुख्यमंत्री कल हल्द्वानी में, ‘संकल्प से शिखर तक’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

38वें राष्ट्रीय खेल: मुख्यमंत्री कल हल्द्वानी में, ‘संकल्प से शिखर तक’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग

December 25, 2024
मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री करेंगे राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ

January 4, 2024
Previous Post

पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में हाई कोर्ट सख्त

Next Post

तेंदुए ने बच्ची पर किया हमला, मौत

Next Post
तेंदुए ने बच्ची पर किया हमला, मौत

तेंदुए ने बच्ची पर किया हमला, मौत

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub