इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने स्वर्गीय मुंशी अहमद हुसैन की स्मृति पर आयोजित किया आधार कार्ड शिविर

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। स्वर्गीय मुंशी अहमद हुसैन अंसारी की स्मृति में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सौजन्य से आधार कार्ड शिविर लाइन न0 13 मस्जिद कसाबान के चौक में लगाया गया। जिसमें आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक करने व 1 से 5 वर्ष तक के बालक/ बालिकाओं के आधार कार्ड बनाए गए। शिविर में 1 से 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों के 40 आधार कार्ड बनाए गए व 132 लोगों के आधार कार्ड मोबाइल से लिंक किया गये।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से पूरन सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह मेहता व देवाशीष जोशी ने मोबाइल अपडेशन का कार्य किया। बनभूलपुरा क्षेत्र की मांग को देखते हुए आगामी 13 मार्च 2022 को रविवार के दिन प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय कैम्प का आयोजन ला0 न0 13 मस्जिद कसाबान के मैदान मे किया जाएगा। इस अवसर पर मतलूब हसन अंसारी, मसूद हुसैन अंसारी, नासिर, मकसूद अब्दुल समद, मो०उस्मान, मो०समी, महबूब हुसैन, मंसूर हुसैन आदि ने सहयोग किया।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने स्वर्गीय मुंशी अहमद हुसैन की स्मृति पर आयोजित किया आधार कार्ड शिविर

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News