Thursday, June 25, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी, पीएम मोदी ने दी बधाई

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
August 29, 2022
in खेल, देश, विदेश
भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी, पीएम मोदी ने दी बधाई
Share the news

एजेंसी/दुबई। भारत ने हार्दिक पांड्या (तीन विकेट, 33 रन) के हरफनमौला खेल की बदौलत पाकिस्तान को एशिया कप 2022 में रविवार को पांच विकेट से मात दी। पाकिस्तान ने भारत को 20 ओवर में 148 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे रोहित शर्मा की टीम ने दो गेंदें रहते ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने 308 दिन पहले टी20 विश्व कप में भारत को इसी मैदान पर हराया था मगर भारत ने अतीत को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तान को इस बार पछाड़ा। एक समय पर भारत को 14.2 ओवर में 89 रन पर पांच विकेट गंवाकर दबाव में था, मगर हार्दिक पांड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी की मदद से भारत ने यह मैच 19.4 ओवर में ही जीत लिया। जब भारतीय टीम 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना पदार्पण करने वाले नसीम शाह ने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर केएल राहुल को शून्य के स्कोर पर आउट किया। कप्तान रोहित शर्मा विकेट पर संघर्ष करते नज़र आये और अंततः विराट कोहली के साथ 49 रन की साझेदारी करने के बाद 18 गेंदों पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। अपना 100वां टी20 मैच खेल रहे कोहली ने 34 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए पुराने दिनों की झलक दिखायी लेकिन वह भी 35 रन ही बना सके।

भारत के 53 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद रविंद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जब भारत को 35 गेंदों पर 59 रन की आवश्यकता थी तब सूर्य (18) ने पारी की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास किया मगर नसीम ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया।
सूर्य के आउट होने के बाद विकेट पर आये पांड्या ने जडेजा के साथ भारतीय पारी को संभाला और दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिये 29 गेंदों पर 52 रन की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। भारत को अंतिम तीन ओवर में 32 रन की दरकार थी। जडेजा ने नसीम के 18वें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाते हुए 11 रन बटोरे, जबकि पांड्या ने 19वें ओवर में हारिस रऊफ को तीन चौके लगाये। आखिरी ओवर में जब भारत को सात रन चाहिये थे तब जडेजा (35) पहली गेंद पर बोल्ड हो गये, मगर पांड्या ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर भारत की विजय पताका लहरायी। पाकिस्तान की ओर से नवाज़ ने तीन विकेट लिये जबकि डेब्यूटेंट नसीम ने दो विकेट हासिल किये।

यह भी पढ़ें 👉

भारतीय निशानेबाजी का सितारा अस्त, जसपाल राणा के निधन से खेल जगत शोकाकुल

भारतीय निशानेबाजी का सितारा अस्त, जसपाल राणा के निधन से खेल जगत शोकाकुल

June 12, 2026
बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपियों की ‘डिफॉल्ट जमानत’ रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के आदेश

बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपियों की ‘डिफॉल्ट जमानत’ रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के आदेश

May 6, 2026
हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान, ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ अवॉर्ड से सम्मानित

हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान, ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ अवॉर्ड से सम्मानित

April 26, 2026
भारत बना टी-20 का बादशाह, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार विश्वकप पर कब्जा

भारत बना टी-20 का बादशाह, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार विश्वकप पर कब्जा

March 8, 2026

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर में ही बाबर आज़म (10) को आउट कर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी। तीसरे नंबर पर आये फख़र ज़मान ने दो चौकों के साथ पारी का आगाज किया, लेकिन आवेश खान ने उन्हें मात्र 10 रन पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराकर पवेलियन लौटाया। तीसरे विकेट के लिये 45 रन की साझेदारी करने वाले मोहम्मद रिज़वान और इफ़्तिख़ार अहमद हार्दिक पांड्या की छोटी गेंदों का शिकार हुए। रिज़वान ने 42 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 43 रन की पारी खेली, जबकि इफ़्तिख़ार ने 22 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाते हुए 28 रन बनाये। हार्दिक ने खु़शदिल शाह (02) का भी विकेट चटका। इसके बाद पाकिस्तान के विकेटों की झड़ी लग गयी। भुवनेश्वर ने जहां शादाब खान (10), आसिफ अली (09) और नसीम शाह (0) को आउट किया, वहीं अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद नवाज़ (01) को पवेलियन भेजा। 19वें ओवर में शादाब और नसीम को आउट करने के बाद भुवनेश्वर के पास हैट्रिक का अवसर था, लेकिन शाहनवाज़ दहानी ने छक्का लगाकर उन्हें यह उपलब्धि हासिल नहीं करने दी। अर्शदीप ने अंतिम ओवर की पहली चार गेंदों पर 11 रन देने के बाद दहानी (16) को बोल्ड किया और पाकिस्तान की पारी 147 रन पर सिमट गयी।

#TeamIndia put up a spectacular all-round performance in today’s #AsiaCup2022 match. The team has displayed superb skill and grit. Congratulations to them on the victory.

— Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2022 क्रिकेट मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “टीमइंडिया ने आज के एशियाकप 2022 मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है। उन्हें जीत की बधाई।” भारत ने आज एशिया कप 2022 के इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या के 33 रन पर तीन विकट के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को पांच विकेट से मात दी। भारत ने 148 रन का लक्ष्य दो गेंदे शेष रहते ही हासिल कर लिया।

Previous Post

ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेसी नेता एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल समी का निधन

Next Post

आयोग द्वारा आयोजित सभी संदिग्ध परीक्षा परिणामों की जांच होगी: धामी

Next Post
आयोग द्वारा आयोजित सभी संदिग्ध परीक्षा परिणामों की जांच होगी: धामी

आयोग द्वारा आयोजित सभी संदिग्ध परीक्षा परिणामों की जांच होगी: धामी

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In