उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले व नई तैनाती के आदेश जारी

  • शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने जारी किया आदेश
  • अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदभार ग्रहण करने के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 11 नवंबर 2026 को जारी शासनादेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण और तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाले पद पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके साथ ही अधिकारियों को नवीन पदभार ग्रहण करने की आख्या और प्रमाणक कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01, उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश पर अनु सचिव तजम्मुल हुसैन खान के हस्ताक्षर हैं।

Advertisement

Read more

Local News