नगर कीर्तन में गुरुवाणी से माहौल हुआ भक्तिमय

संवाददाता- अरक़म सिद्दीक़ी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। सिख समुदाय के दसवें गुरु साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) हल्द्वानी में सिख समुदाय के लोगो के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आपको बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह जी के मानवता और भलाई के सन्देश देने के लिए पूरे विश्व में जगह-जगह आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज 8 जनवरी गुरुपर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, हल्द्वानी के तत्वाधान में शहर में एक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन सुबह 11:30 बजे रामलीला मैदान से शुरू होकर मुख्य मार्ग होते हुए रामलीला मैदान के प्रांगण में पहुँचा। साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में नगर कीर्तन का आरम्भ हुआ। सबसे पहले 2 निशान साहिब, 5 बुलेट बाइक सवार सिख नोजवान ऊंचे ऊँचे निशान साहिब लगाकर झुलदे ही रहंगे निशान केसरी, खालसे नु मिली पहचान केसरी गीत गाते हुए, नगर कीर्तन में शामिल हुए और आकर्षण का केंद्र रहे।

नगर कीर्तन में गुरुवाणी से माहौल हुआ भक्तिमय

वही इस दौरान मास्क व सेनिटीज़र का वितरण भी किया गया। इसी नगर कीर्तन में विभ्भिन झांकियां गुरु गोबिंद सिंह के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए संदेश से लबरेज़ थी। न केवल गुरबाणी का सन्देश वरन पर्यावरण बचाओ और सामजिक कुरीतियों को दूर करने के संदेश भी झांकियों के माध्यम से दिए गए। नगर कीर्तन जिस तरफ से निकला वहां समूह संगत ने अपनी अपनी दुकानों के बाहर भव्य स्वागत पुष्प वर्षा करते हुए दिखे। जगह-जगह नगर कीर्तन पर संगत द्वारा पुष्पवर्षा की गयी एवं पूरे नगर कीर्तन में जत्थों द्वारा लाउड स्पीकर पर गुरबाणी से पूरा शहर भक्तिमय हो गया।

नगर कीर्तन में संगत द्वारा शबदी जत्थों के रूप में ‘वाह वाह गोबिंद सिंह’ और चरन चलो मारग गोबिंद आदि शब्दो का गायन किया। अंत में पांच प्यारे साहिबान की अगुवाई में फूलों से सजी सुन्दर पालकी में सिखों के परतख गुरु साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब सुशोभित थे, जिनके आगे हज़ारों की संख्या में संगत ने माथा टेक गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। वही पालकी के आगे झाड़ू सेवा व बाद में अकाल पुरख की फौज द्वारा पुष्प वर्षा की गई।पालकी के बाद सिख सेवक जत्थे के नौजवान वीर शब्द गायन करते रहे। सबसे आखिर में दशमेश जत्थे राजिंदर नगर के बच्चों ने पूरी सड़क की सफाई करी नगर निगम द्वारा कूड़े की गाड़ी भी प्रदान की गई।

नगर कीर्तन में गुरुवाणी से माहौल हुआ भक्तिमय

नगर कीर्तन के दौरान मार्ग में जगह-जगह पानी के स्टाल लगाए गए थे। नगर कीर्तन वापसी रामलीला ग्राउंड में पहुचने पर पांच प्यारो की अगवाई में खालसा स्कूल के बच्चो द्वारा निशान साहिब की गीत पढ़ के निशान साहिब झुलाए गए। भाई साहिब अमरीक सिंह ने अरदास करी अंत मे निडर खालसा ने गतके के जौहर दिखाए।

नगर कीर्तन में गुरुवाणी से माहौल हुआ भक्तिमय

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News