हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी को मिली बड़ी सफलता, चोरी हुई कार के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/हल्द्वानी। खूंट धामल अल्मोडा निवासी मनीष बिष्ट पुत्र इन्दर सिह बिष्ट ने विगत 24 फरवरी को तहरीर दी, कि उनके किराये के मकान जजी कोर्ट बृज विहार कालोनी हल्द्वानी से अज्ञात चोरो द्वारा उनकी कार आई-20 संख्या यूके 04एजी-2722 चोरी कर ली हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन में पुलिस व एसओजी टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीमो द्वारा वाहन चोरी के खुलासे हेतु घटना स्थल के आस-पास व शहर हल्द्वानी के क्षेत्रो में पतारसी सुरागरसी करते हुए सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया व पुलिस को वाहन चोरी के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लेगे।

Advertisement

इधर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट के निर्देशन मे जनपद मे रोकथामं के विरुद्ध प्रचलित अभियोन के क्रम मे एस.पी.सीटी हल्द्वानी हरबन्स सिह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरेन्द्र चौधरी हल्द्वानी के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी मे लिपत दो लोगो के गिरफ्तार करने मे सफलाता प्राप्त की, जिनके कब्जे से पुलिस द्वारा चोरी गयी कार आई-20 बरामद की गयी है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी शादाब अली मुरादाबाद का निवासी है एंव मुस्कान उर्फ जारा उसकी पत्नी है। शादाब हल्द्वानी मे चोरगलिया रोड के पास अपने पिता की दुध डेयरी मे काम कराता था। इस दौरान उसने इन्द्रानगर निवासी मुस्कान के साथ विवाह किया, जिस कारण उसके परिजनो ने उसको परिवार से अलग कर दिया। आर्थिक तंगी के कारण दोनो आरोपियों ने चोरी की योजना बनायी व उसे अंजाम दिया ।

पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी हरेन्द्र चौधरी, एसओजी प्रभारी उ0नि0 नन्दन सिह रावत, उ0नि0 रविन्द्र सिह राणा, कानि0 महोन जुकरिया, कानि0 घनश्याम रौतेला, कानि0 वंशीधर जोशी, कानि0 त्रिलोक रौतेला एसओजी, कानि0 अशोक कुमार एसओजी, कानि0 कुन्दन कठायत एसओजी शामिल थे।

हल्द्वानी पुलिस एवं एसओजी को मिली बड़ी सफलता, चोरी हुई कार के साथ पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News