जर्मन तैराक फ्लोरियन वेलब्रॉक ने पुरुषों की मैराथन तैराकी में जीता स्वर्ण

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/टोक्यो। जर्मनी के तैराक फ्लोरियन वेलब्रॉक ने यहां गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक खेलों में एक घंटे 48 मिनट 33.7 सेकेंड के समय के साथ पुरुषों की मैराथन तैराकी में स्वर्ण पदक जीता।

वेलब्रॉक ओलंपिक खेलों में अपना दूसरा पदक हासिल करने के लिए 10 किमी की इस दौड़ में अधिकतर समय सबसे आगे रहे और अंत में जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हंगरी के क्रिस्टोफ रासोवस्की ने रजत पदक हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रहे इटली के ग्रेगोरियो पाल्ट्रिनिएरी ने कांस्य पदक जीता जो उनका टोक्यो ओलंपिक में दूसरा पदक है। वह इससे पहले 800 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीत चुके हैं। वहीं वेलब्रॉक ने भी रविवार को 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीता था।

Advertisement

जर्मन तैराक फ्लोरियन वेलब्रॉक ने पुरुषों की मैराथन तैराकी में जीता स्वर्ण

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News