एक ही परिवार के चार सदस्यों ने की आत्महत्या

हल्द्वानी एक्सप्रैस न्यूज़/विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश के विजयवाडा में तेलंगाना के निजामाबाद निवासी एक ही परिवार के चार सदस्यों ने शनिवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

सर्किल इंस्पेक्टर वेंकटेश्वर राव ने मीडिया को बताया कि निजामाबाद निवासी एक परिवार यहां कन्यका परमेश्वरी सराय में 06 जनवरी को ठहरने आया था। इसी परिवार के चारों सदस्यों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली । मृतकों में पाप्पुला सुरेश (56), उसकी पत्नी पी श्रीलता (54) और उनके दो पुत्र पी अखिल (28) और आशीष (22) शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने अपने रिश्तेदारों को एक एसएमएस भेजा था कि वे आत्महत्या कर रहे हैं। इसके बाद परिजनों ने सराय के प्रबंधक को फोन किया, जब वह कमरे में गया तो वहां श्री लता और आशीष के शव पड़े थे। सराय प्रबंधक ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस को सराय के कमरे से बड़ी संख्या में इंसुलिन की शीशियां भी मिलीं। माना जा रहा है कि श्रीलता और आशीष ने बहुत अधिक मात्रा मे इंसुलिन की डोज़ ली जिसके कारण उनकी मौत हो गयी।.

दूसरी ओर सुरेश और अखिल ने प्रकाशम बैराज से कृष्णा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। नदी में कूदने से पहले, उन्होंने अपने रिश्तेदार को एक वॉयस संदेश भेजा कि वे नदी में कूदकर अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News