पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन का 10वे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन का 10वे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन सैनिक कल्याण उत्तराखंड के समस्त जिलों से आये पूर्व सैनिक कर्मचारियों द्वारा आज 10 वे दिन भी निदेशालय सैनिक कल्याण देहरादून में कार्य बहिष्कार जारी रखा गया। आज के कार्यबहिष्कार में आप पार्टी के मनोनीत मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल द्वारा पूर्व सैनिक कर्मचारियों व धरने पर बैठी वीरांगनाओं को अपना पूर्ण समर्थन दिया तथा आगामी दिवस में पुनः संगठन से भेंट का भी आश्वासन प्रदान किया।

साथ ही अपर सचिव व कार्यकारी निदेशक सैनिक कल्याण द्वारा संगठन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत करवाया गया कि आपकी मांगे आगामी मंत्रिमंडलिय बैठक में सम्मिलित की जाएगी परंतु कर्मचारी संगठन मात्र कोरी घोषणाओ से सहमत नही है। शासनादेश जारी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि साय 5.30 बजे कैंडल प्रज्वलित करने का निर्णय लिया है ताकि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों के प्रति संवेदना जाग्रत हो सके।

Advertisement

वही समर्थन के क्रम राज्य स्वाराज पार्टी की उपाध्यक्ष गौरी रौतेला द्वारा संगठन को पुरजोर समर्थन देने का आश्वासन दिया है। पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक गजपाल सिंह ने पुनः आह्वान किया है कि जी.ओ जारी होने तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में सचिव करन सिंह नेगी, कुमाऊँ संयोजक सुरेंद्र रौतेला, गढवाल संयोजक जयकृत सिंह कठैत,जिलों के अध्यक्ष दशरथ सिंह नेगी,हरीश ध्यानी, बी एस कैंतुरा, सुरेश जोशीजी,राजे सिंह ,रेवत सिंह रावत,सदस्य कमला तिवारी,विष्णु कनवाल, साबर सिंह बिष्ट आदि ने संबोधन किया।

पूर्व सैनिक कर्मचारी संगठन का 10वे दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News