![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220118-WA0044-1-818x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-1-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3.jpeg)
संवाददाता- अरक़म सिद्दीक़ी
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/ हल्द्वानी। उत्तराखंड में चुनावी संग्राम का बिगुल फूक चुका है, इसी सिलसिले में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने सिपाहियों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। इसी क्रम में हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ के द्वारा कुछ समय पूर्व हल्द्वानी से डॉ0 जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को भाजपा का उम्मीदवार घोषित करने पर समाचार प्रकाशित किया था, जोकि भाजपा की द्वितीय सूची जारी होने के बाद सत्य हुआ है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220126-WA0024-1-835x1024.jpg)
वहीं इसी क्रम में हल्द्वानी महापौर डॉ0 जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को हल्द्वानी विधानसभा से 2022 का टिकट मिलने को लेकर रौतेला के घर पर जश्न का माहौल हैं, साथ उनके आवास पर लोग बधाइयां देने के लिए पहुँचने लगे हैं। वही रौतेला ने हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया है। मैं केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और आशा व्यक्त करता हूं, कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी की प्रबुद्ध जनता के सहयोग से विजय श्री दिलाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना सहयोग दूंगा।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)