सराहनीय: नैनीताल पुलिस के जवान ने रक्तदान कर गर्भवती महिला को दिया नया जीवन

सराहनीय: नैनीताल पुलिस के जवान ने रक्तदान कर गर्भवती महिला को दिया नया जीवन

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की कृति “खाकी में इंसान” में उल्लेखित मानवीय परिभाषा को सार्थक करते हुए एसएसपी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल अमित शरण की सूझ बूझ तथा मानवता ने गर्भवती महिला की जान बचाई। आपको बता दें कि सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में एक गर्भवती महिला रेनू पत्नी भास्कर सिंह निवासी खटीमा उधम सिंह नगर का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने से विपरीत परिस्थितियों में ऑपरेशन करना पड़ा, ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की मृत्यु हो गई। महिला का काफी खून बह गया और जान बचाने को अतिरिक्त रक्त चढ़ाना आवश्यक हो गया। इस आपातकालीन परिस्थिति में महिला के परिजनों द्वारा अन्यत्र माध्यमों से रक्त का प्रबंध किए जाने की भरसक कोशिश की गई।

वही एसएसपी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में नियुक्त आरक्षी अमित शरण को इस संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलते ही कांस्टेबल द्वारा तत्काल सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में जाकर उस गर्भवती स्त्री को रक्तदान किया गया। समय पर रक्त मिलने से महिला की जान बचाई जा सकी। नैनीताल पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्त्री के परिवारजनों एवं डॉक्टरों द्वारा सराहना की गई एवं नैनीताल पुलिस को धन्यवाद कहा गया। इससे पूर्व भी अमित शरण द्वारा तीन बार रक्तदान किया जा चुका है।

Advertisement


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News