- खाली प्लाट में रखे क्लोरिन गैस सिलेंडर में रिसाव, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव की घटना के प्रति अधिकारियों को इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये हैं। श्री धामी ने उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो साथ ही आवासीय स्थलों पर इस प्रकार की नुकशानदायक गैसों के भण्डारण की भी जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि हर समय सतर्कता से ही ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240109-WA0042-1024x576.jpg)
गौरतलब है कि देहरादून में मंगलवार सुबह क्लोरिन गैस सिलेंडर में रिसाव से आस-पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बलों की टीमों ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ, सिलेंडरों को मिट्टी में दबाया है। साथ ही, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी सिलेंडर स्वामी को बुलाया गया है। जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)