Monday, September 21, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

चारधाम यात्रा में आई महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटा, दो गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
June 25, 2025
in उत्तराखंड, गढ़वाल, देहरादून
चारधाम यात्रा में आई महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटा, दो गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

    देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान महिलाओं को नशे का शिकार बनाकर लूटने वाले दो शातिर जहरखुरानों को जीआरपी देहरादून ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट (IPS) के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब दो आरोपियों को रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रताप सिंह निवासी बुलंदशहर और किशन यादव निवासी बिहार शामिल हैं। जीआरपी के अनुसार बीते 29 मई को इंदौर, मध्य प्रदेश से चारधाम यात्रा पर आईं आठ महिलाएं योगनगरी ऋषिकेश से ट्रेन संख्या 07364 से अपने गंतव्यों की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान ट्रेन में सवार दो अजनबी युवकों ने उनका विश्वास जीतते हुए कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिलाओं को पिला दिया। 

    चारधाम यात्रा में आई महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटा, दो गिरफ्तार
    तृप्ति भट्ट
    एसपी जीआरपी

    नशा चढ़ते ही सभी महिलाएं बेहोश हो गईं और बदमाश उनके गहने, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए।महिलाएं बेहोशी की हालत में दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचीं, जहां आरपीएफ ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में वहां शून्य FIR दर्ज की गई, जिसे स्थानांतरित कर 19 जून को देहरादून जीआरपी को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने गंभीरता से प्रकरण की निगरानी करते हुए जीआरपी, आरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मैनुअल ट्रैकिंग के जरिये पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर आखिरकार 23 जून को रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से 159 लोरेज़ेपम टैबलेट्स और ₹3500 नगद बरामद किए गए। 

    चारधाम यात्रा में आई महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर लूटा, दो गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपी प्रताप सिंह के खिलाफ पहले भी हाथरस और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मामले दर्ज हैं। यह आरोपी अलीगढ़ कोर्ट में एक वकील के चैंबर में साफ-सफाई का काम करता है, जबकि उसका साथी किशन नोएडा में टाइल्स लगाने का काम करता है।जीआरपी की इस कार्रवाई पर एसपी तृप्ति भट्ट ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए सभी थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीआरपी का अगला निशाना ऐसे तमाम गैंग्स हैं, जिन्हें एक-एक कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

    ख़बर शेयर करें -

    यह भी पढ़ें 👉

    ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

    ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, पत्नी के प्रेमी की हत्या के आरोप में दंपती गिरफ्तार

    September 21, 2026
    यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, ईवी चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन

    यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, ईवी चार्जिंग स्टेशन का भी उद्घाटन

    September 21, 2026
    कार्मिकों का विवरण नहीं दिया तो सितंबर का वेतन रुकेगा

    कार्मिकों का विवरण नहीं दिया तो सितंबर का वेतन रुकेगा

    September 21, 2026
    जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Previous Post

    खेत में विवाद बना खूनी संघर्ष, भतीजे की पिटाई से चाचा की मौत

    Next Post

    टेंपो ट्रैवलर हादसा, एक की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी 

    Next Post
    टेंपो ट्रैवलर हादसा, एक की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी 

    टेंपो ट्रैवलर हादसा, एक की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी 

    https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

    logo footer wight

    हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

    Privacy Policy

    Contact Us

    © 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

    No Result
    View All Result
    • होम
    • E-Paper
    • उत्तराखंड
      • कुमाऊँ
        • अल्मोड़ा
        • बागेश्वर
        • नैनीताल
        • उधम सिंह नगर
        • पिथौरागढ़
        • चम्पावत
      • गढ़वाल
        • देहरादून
        • हरिद्वार
        • चमोली
        • उत्तरकाशी
        • रुद्रप्रयाग
        • टिहरी गढ़वाल
        • पौड़ी गढ़वाल
    • देश
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उड़ीसा
      • उत्तर प्रदेश
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • नगालैंड
      • पंजाब
      • पश्चिम बंगाल
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
      • सिक्किम
      • हरयाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • विदेश
    • खेल
    • मनोरंजन
    • राजनीति

    © 2022 Haldwani Express News

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In

    © 2026, Haldwani Express News

    Website Developed & Maintained by News Portal Hub

    All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

    News Portal Hub