उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया

उत्तरकाशी। जखोल क्षेत्र के सुनकंडी के पास बुधवार को एक बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में तुरंत रवाना हुई। बस, जो लगभग 28 यात्रियों को लेकर जा रही थी, बीच रास्ते में पलट गई। 

उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया
उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों ने त्वरित सहायता करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएससी मोरी अस्पताल तक पहुंचाया। घटना में 14 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित हैं। एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और स्थानीय लोगों की सहायता से बड़ा नुकसान टल गया। 

Advertisement

उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया
उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया
उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया
उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 14 घायलों को अस्पताल पहुंचाया

Read more

Local News