ब्रेकिंग न्यूज़- नवजात का शव मिलने से शहर में सनसनी

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुःखद समाचार सामने आया है, जहाँ नवजात का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। मेडिकल चौकी प्रभारी अनिल आर्य से मिली जानकारी के अनुसार बीती 18 दिसम्बर को सूचना मिली कि गांधी स्कूल-एसटीएच लिंक रोड हल्द्वानी स्थित कृषि विपणन बोर्ड शीशमबाग में कुत्ते एक मृत मानव भ्रूण लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया।

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- नवजात का शव मिलने से शहर में सनसनी

पुलिस का कहना है कि मृत नवजात बालिका एक-दो दिन पूर्व जन्मी प्रतीत हो रही है। उसकी नाभि में क्लिप लगी हुई है। जो अस्पताल में ही लगाई जाती है। इसके आधार पर आस-पास के अस्पतालों से जानकारी जुटाकर मृतका के माता-पिता का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि कलयुगी माता-पिता ने बालिका को त्यागने के उद्देश्य से सूनसान जगह में छोड़ दिया होगा। जिससे उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News