हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के कर्मचारियों एवं अधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में बनभूलपुरा नई बस्ती वार्ड नं० 26 सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम को जनता का खासा रोष भी झेलना पड़ा, जिसका नगर निगम टीम ने सूझ बूझ से जनता को शांत किया और जनता को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम ने एक घर में संचालित मोमबत्ती की फैक्ट्री से काफ़ी अधिक मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पकड़ी। जिसको जप्त कर फैक्ट्री संचालक के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्यवाही कर चलानी कार्यवाही की।
मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि आज निगम टीम के द्वारा बनभूलपुरा वार्ड नं० 26 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखने में आया कि क्षेत्र के लोगो के द्वारा बड़े पैमाने पर कूड़ा रेलवे लाईन के पास डाला जाता है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान मैंने लोगो से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि जहाँ तक कूड़े की गाड़ी जा सकती है, वहां तक कूड़े की गाड़ी जाएगी औऱ कूड़ा लेकर आएगी।
उन्होंने कहा कि जहां-जहाँ कूड़े की गाड़ी नही जा सकती वहां-वहाँ हमारे कर्मचारी जाएंगे और सीटी (विसिल) बजाकर लोगो को अवगत कराएंगे और कूड़े को कूड़े की गाड़ी में डालवांगे। उन्होंने कहा कि हमने अपने कर्मचारियों को निर्देशित किया हैं कि वह पूर्ण रूप से सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें।