
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी – काठगोदाम मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आदेश करते हुए कहा कि नगर निगम में कार्यरत समस्त स्वच्छता कार्मिकों द्वारा संयुक्त मोर्चे के अधीन दिनांक 25.11.2022 से कार्य बहिष्कार किया जा रहा हैं, जिस कारण नगर की सफाई व्यवस्था पर संकट आ गया हैं।


तो वही दिनांक 26.11.2022 को महापौर जोगेंद्र रौतेला की अध्यक्षता में सयुक्त मोर्चे के द्वारा आयोजित वार्ता विफल होने के कारण तत्काल प्रभाव से नगर निगम के समस्त कार्मिकों (कार्य बहिष्कार में सम्मिलित कर्मी को छोड़कर) के अवकाश पर रोक लगाइ जाती हैं। केवल विशेष परिस्थितियों में अधोहस्ताक्षरी की पूर्व अनुमति से ही अवकाश देय होगा।

