![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220118-WA0044-818x1024.jpg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पिछड़ा वर्ग के कई नेताओं को तोड़कर ताकत बढ़ने का संदेश दे रहे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सत्ताधारी दल ने बुधवार को बड़ा झटका दिया। बात दे कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। उनके साथ मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कुछ दिन पहले सपा संरक्षक के समधी हरिओम यादव भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/uptak_2022-01_5fb5289b-dfa5-4980-884a-19853cb325f6_Screenshot_2022_01_19_at_10_47_42_AM.png)
वही आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुई। अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह की पुत्रवधू होने के बावजूद भी अपर्णा यादव ने अपने विचार रखे हैं। काफी दिनों की चर्चा के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-2-1024x758.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)