ब्रेकिंग न्यूज़- आज हो सकती हैं, विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/नई दिल्ली। अभी-अभी एक बड़ा समाचार सामने आया है, जहाँ आज चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बताया जा रहा है कि आज 8 जनवरी शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये चुवान का ऐलान हो सकता है।

ब्रेकिंग न्यूज़- आज हो सकती हैं, विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा

आपको बता दें कि आगामी कुछ माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए आज दोपहर चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। बताया जा रहा है कि 5 से 6 चरणों में तो प्रदेश में चुनाव हो सकते हैं, लेकिन उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होंगे। वही पंजाब, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में चुनाव होंगे।जिसमे कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत किस तरह से चुनाव कराए जाएंगे, इस बात की जानकारी दी जाएगी। चुनाव आयोग की तरफ से आज तारीखों का ऐलान होगा, किस राज्य में कब चुनाव होगा और उत्तर प्रदेश में कितने चरणों में चुनाव होगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News