ब्रेकिंग न्यूज़-वकील की कचहरी परिसर में गोली लगने से मौत

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र में स्थित कचहरी परिसर में एक वकील की संदेहास्पद परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कचहरी परिसर में बने रिकॉर्ड रूम के अंदर वकील उपेंद्र प्रताप की गोली लगने से मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनकर लोग रिकार्ड रूम के भीतर गये जहां वकील का लहूलुहान शव पड़ा था। उनकी कनपटी पर गोली लगी है।
उन्होने बताया कि यह हत्या है अथवा आत्महत्या, के बारे में स्पष्ट रूप से कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

हालांकि इस घटना ने न्यायालय सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि न्यायालय परिसर में अवैध असलाह लाने की मनाही है। इस वारदात को वकीलों की सुरक्षा के साथ-साथ न्यायालय की सुरक्षा में भी चूक होना माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद का कहना है कि हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News