हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के अनु सचिव अनिल काला ने आदेश जारी करते हुए कहा कि तात्कालिक प्रभाव से जनहित / कार्यहित में पूजा, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत, लालकुंआ का स्थानान्तरण प्रभारी सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, हल्द्वानी के पद पर किया जाता है। उक्त कार्य हेतु पूजा को कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ता देय नहीं होगा। उक्त कार्मिक को निर्देशित किया जाता है कि वह तत्काल अपनी नवीन तैनाती स्थल पर योगदान करते हुए तद्विषयक योगदान आख्या शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/09/5f363a6b7983f5ccf2aef5436cafb46396ffd73e0d7d81ddd4b34329accf34d6.0.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)