ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा में नशे ने बुझा दिया एक घर का चिराग, पिता ने मेडिकल स्टोरों पर लगाया नशे की दवाइयां बेचने का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा में नशे ने बुझा दिया एक घर का चिराग, पिता ने मेडिकल स्टोरों पर लगाया नशे की दवाइयां बेचने का आरोप

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दुःख समाचार सामने आया है, जहाँ एक किशोर ने अपने आपको फाँसी लगाकर मौत को लगे लगा लिया है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा इंदिरानगर वार्ड नं0 32 बरसाती निवासी फैसल उम्र 15 वर्ष ने विगत दिवस शनिवार को अपने घर मे ब्लेड से अपने हाथ काटकर अपने आपको फाँसी के फंदे पर लटक कर मौत को गले लगा लिया।

वही मृतक फैसल के पिता अमीर अहमद से मिली जानकारी के अनुसार फैसला नशा करता था, तथा शनिवार के दिन वह अपनी नानी के यह बिस्वे में मोहल्ले में ही अपने परिवार के साथ गया हुआ था। जिसके कुछ देर बाद वह अकेला अपने घर वापस आ गया तथा घर में आकर उसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर फैसल के पिता अमीर के द्वारा बताया गया कि उनकी नाती जब घर आई तो उसने अपने मामा को इस हालत में देख वह भागकर बराबर वाले घर में गई तथा उसने पूरी वारदात उनको बताई। जिसके बाद फैसल को वहां से उतारकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा में नशे ने बुझा दिया एक घर का चिराग, पिता ने मेडिकल स्टोरों पर लगाया नशे की दवाइयां बेचने का आरोप

उधर फैसल के पिता अमीर के द्वारा आरोप लगाया गया कि मोहल्ले में खुले मेडिकल स्टोरों में दवाइयां कम और नशे की दवाइयां अधिक मिलती है। जिससे कि उनका पुत्र नशे का आदी हो गया था। उन्होंने अपील की हैं कि मेडिकल स्टोरों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे कि असमय किसी के घर का चिराग ना बुझे।

ब्रेकिंग न्यूज़:- बनभूलपुरा में नशे ने बुझा दिया एक घर का चिराग, पिता ने मेडिकल स्टोरों पर लगाया नशे की दवाइयां बेचने का आरोप

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News