![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220118-WA0044-1-818x1024.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-1-2.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार से गढ़वाल और कुमायूं मंडलों के दो स्थानों पर एक साथ चुनाव अभियान की शुरू करेगी।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने सोमवार को बताया कि इस अभियान की शुरुआत एक फरवरी को गढ़वाल मण्डल अंतर्गत, देहरादून के विकासनगर में प्रात: 11 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्धारा की जायेगी। इसके बाद वह सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के डोर-टू-डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे, जबकि कुमायूं मण्डल में प्रचार अभियान की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्धारा हल्द्वानी से प्रात: 12 बजे की जायेगी। इसके बाद, वह लालकुंआ विधानसभा में स्थानीय भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर-टू-डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4.jpeg)
चौहान ने बताया कि 03 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा और 04 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह एक दिन के प्रवास में उत्तराखंड आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री नड़ड़ा उत्तरकाशी में प्रात 11.15 बजे जनसभा संबोधन और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत, वे रामनगर में दोपहर 02.45 बजे एक जनसभा को संबोधन के अलावा, डोर-टू-डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे। जबकि अमित शाह 04 फरवरी को पिथौरागढ़ में प्रात 11.20 बजे जनसभा और डोर-टू-डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद वह नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 03 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर-टू-डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)