भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मेहबूब ने 6 कार्यकर्ताओं को सौपी जिले में जिम्मेदारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मेहबूब ने 6 कार्यकर्ताओं को सौपी जिले में जिम्मेदारी

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इन्तजार हुसैन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला नैनीताल के जिला अध्यक्ष महबूब अली ने प्रदेश व जिला नेतृत्व से विचार विमर्श कर विभिन्न मण्डलों के मण्डल प्रभारी नियुक्त किये।

जिसमे रामनगर से अली नकवी को जिला महामंत्री, लालकुआं से जमील अहमद को जिला उपाध्यक्ष, हल्द्वानी से मो0 इलियास को जिला उपाध्यक्ष, रामनगर से दानिश सिद्दीकी को जिला उपाध्यक्ष, कालाढूंगी से मो0 राजा को जिला मंत्री व नैनीताल से गज़ाला कमाल को जिला मंत्री बनाया गया।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब अली ने सभी मण्डल प्रभारियों से आशा कि की वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए पार्टी की रीतिनीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मेहबूब ने 6 कार्यकर्ताओं को सौपी जिले में जिम्मेदारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News