

हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 37 से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान पार्षद विद्या देवी ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर कमल के निशान पर समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से 23 जनवरी को बैलेट नंबर दो पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क अभियान में भाजपा के काठगोदाम ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रोषपाल मौर्या, मीडिया प्रभारी मनमोहन प्रकाश, गीता देवी, गंगा बिष्ट, निधि बिष्ट, पंकज अधिकारी, मनीष आर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


सभी ने भाजपा की विकास योजनाओं और वार्ड 37 को सुंदर व समृद्ध बनाने के संकल्प के साथ मतदाताओं से समर्थन की अपील की। इस दौरान विद्या देवी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और सभी वर्गों के उत्थान के लिए भाजपा को विजयी बनाना जरूरी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने भाजपा की स्थिति मजबूत करने का संदेश दिया।




