बिग ब्रेंकिंग-नहर में शव मिलने से हड़कंप

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। अभी-अभी एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां काठगोदाम स्थित निर्मला कान्वेंट स्कूल के सामने बहने वाली नहर में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार आज 18 अगस्त बुधवार सुबह लगभग 10 बजे शीश महल निर्मला कान्वेंट स्कूल के सामने बहने वाली सिंचाई विभाग की नहर में एक अज्ञात शव बरामद हुआ।

शव की शिनाख्त ग्राम विराण कौसानी बागेश्वर निवासी दीपक जोशी पुत्र नित्यानंद जोशी उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई।

बिग ब्रेंकिंग-नहर में शव मिलने से हड़कंप

बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति अपने रिश्तेदारों के वहां कैनाल रोड काठगोदाम आया हुआ था मृतक कल रात्रि से गायब था।
अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक की मृत्यु नशे की हालत में नहर में गिरने से हुई है।

वही घटना की सूचना मिलने पर अपने अधिनस्थो के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News